नागौर : अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी, आग के ऊपर पड़ा मिला शव

By: Ankur Fri, 18 Dec 2020 6:19:41

नागौर : अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी, आग के ऊपर पड़ा मिला शव

शुक्रवार सुबह जिले के लाडनूं में तब सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात महिला की लाश देखी गई। महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं और गले पर भी दबाने का निशान मिला। लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। जिसके नीचे आग लगी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को लाडनूं चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी अनुसार, महिला का शव बेड़ से कोयल जाने वाले रास्ते में सड़क किनारे एक गढ्ढे में पड़ा मिला। जिसके नीचे आग लगी हुई थी। आसपास के गांववालों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र 50 साल के आसपास बताई जा रही है। जिसके एक हाथ पर भंवरी देवी और दूसरे हाथ पर ओम लिखा है। महिला के चेहरे और शरीर पर चोटों के कई निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े :

# भारत में Pfizer की वैक्सीन को आसानी से नहीं मिलने वाला इमरजेंसी अप्रूवल, ये है वजह

# HDFC बैंक को लगाया 102 करोड़ रुपये का चूना, प्राइवेट कंपनी का सीएफओ गिरफ्तार

# राजस्थान हाईकोर्ट का अहम फैसला, ट्यूशन फीस का 70 प्रतिशत ले सकेंगे ऑनलाइन पढ़ाने वाले स्कूल

# ICMR डायरेक्टर बलराम भार्गव हुए कोरोना संक्रमित, AIIMS में भर्ती

# जयपुर : आज से शुरू हुआ स्वदेशी 'को-वैक्सीन' के थर्ड फेज का ट्रायल, 1000 लोगों को लगेगा टीका

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com